जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड आरक्षण तय, अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल का वार्ड महिला आरक्षित हुआ।

जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र में आगामी नगर निगम चुनावों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वार्ड आरक्षण तय होने के बाद कई वार्डों की स्थिति में बदलाव हुआ है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल का वार्ड भी महिला आरक्षित घोषित किया गया है, जिससे उनके लिए आगामी चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
वार्ड आरक्षण का विवरण:
सामान्य मुक्त सीटें: वार्ड 1, 4, 6, 9, 11, 13, 14, 19, 23।
सामान्य महिला सीटें: वार्ड 6, 8, 15, 16।
पिछड़ा वर्ग मुक्त सीटें: वार्ड 3, 5, 18।
पिछड़ा वर्ग महिला सीटें: वार्ड 12, 17।
अनुसूचित जनजाति मुक्त सीट: वार्ड 20।
अनुसूचित जाति मुक्त सीटें: वार्ड 2, 10, 21, 24, 25।
अनुसूचित जाति महिला सीट: वार्ड 22।
नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड आरक्षण तय होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार अपने वार्डों की स्थिति के अनुसार चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आरक्षण प्रक्रिया के बाद महिला उम्मीदवारों के लिए अवसर बढ़े हैं, जो आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
अध्यक्ष पद के लिए नया समीकरण:
अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल का वार्ड महिला आरक्षित हो जाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वे आगामी चुनावों में अपनी दावेदारी कैसे पेश करेंगे। इससे राजनीतिक समीकरण में बदलाव की संभावना है।आरक्षण प्रक्रिया के बाद सभी राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों के बीच हलचल बढ़ गई है। आने वाले समय में चुनावी माहौल और गर्माएगा।
हालांकि इस बार अध्यक्ष पद के लिए सीधे वोटिंग होगा जो आम जनता अपने मतदान से चंगे और इसका आरक्षण रायपुर में होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर चुनाव में कौन उतरेगा और क्या समीकरण बन पाएगा