उपार्जन केन्द्र खिसोरा में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ
उपस्थित किसानों का फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत

हरीश कुमार राठौर
जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित खिसोरा के उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष (प्राधिकृत) संतोष कुमार कश्यप द्वारा धान बेचने पहुँचे किसानों का श्रीफल भेंटकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उपस्थित किसानों को अध्यक्ष श्री कश्यप एवं प्रबंधक चंद्र शेखर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू कर दी है। इस वर्ष भी किसानों को प्रति क्विंटल 3,100 प्रति क्विंटल तय किया गया है। धान खरीदी का महाअभियान राज्य के सभी जिलों में 31 जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद और पारदर्शी व्यवस्था की गई है। इस दौरान पटवारी धर्मेंद्र यादव, प्रबन्धक ऑपरेटर शिवप्रसाद कश्यप, विक्रेता अमित कुमार सिंह, साधराम कश्यप, श्रीनाथ कश्यप धर्मेंद्र कश्यप, कृषक श्रावण कश्यप, लखन, दुलीचंद, मनमोहन मौजूद रहे।











