News

रोजगार सहायक पर पैसे मांगने के आरोप में 3 सदस्यी टीम कर रही है जांच

हरीश कुमार राठौर

मामला नवागढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री का

जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय जांजगीर के समीपस्थ ग्राम पेंड्री के ग्रामीण द्वारा रोजगार सहायक पर पीएम आवास योजना में लाभ देना लेकर मामले में पैसे की मांगने मांगने की शिकायत कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से की गई थी जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत नवागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार ने तत्काल मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाया जिसमें यशवंत नारायण कश्यप (विकासखण्ड समन्वयक) अरुण थवाईत (तकनीकी सहायक), अब्दूल कामिल सिद्धीकी (तकनीकी सहायक) मनरेगा जनपद पंचायत नवागढ़ के द्वारा उक्त मामले का तीन दिवस के भीतर जांच कर उचित रिपोर्ट पेश करने कहा गया है जांच आदेश में बताया गया है, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति के बाद सितम्बर 2024 में प्रथम किश्त प्राप्त हुआ था जिससे आवास निर्माण कार्य प्रांरभ किया गया, द्वितीय किश्त की राशि मांग के लिए ग्राम पंचायत पेण्ड्री (जा.) के पदस्थ रोजगार सहायक ललित कश्यप से किया तो उनके द्वारा गृह गाम का रोब दिखाते हुए द्वेषपूर्ण 10 हजार रूपये राशि मांग किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अनियमितता के संबंध में आवेदक गेंदराम कश्यप पिता स्व. संपत राम कश्यप वार्ड नंबर 6 मुकाम पेण्ड्री (जां.) द्वारा प्रस्तुत पत्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया गया है। सीईओ ने जाँच आदेश में बताया कि उक्त शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों, बिन्दुओं की जांच कर जांच प्रतिवेदन 3 दिवस की भीतर जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। ताकि जांच प्रतिवेदन उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जा सके। अब देखना होगा कि जनपद स्तर के जांच में ग्रामीण गेंदराम कश्यप को क्या न्याय मिलेगा और उसे क्या प्रधानमंत्री आवास की अन्य बची हुई किस्तों की राशि मिल पाएगी साथ ही रोजगार सहायक ललित कुमार के ऊपर प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Back to top button