जांजगीर चांपा
Trending

AI विरोध

 

ए.आई. तकनीक से मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने पर आपत्ति, जिला प्रशासन को ज्ञापन

जांजगीर-चांपा : जिले में नवरात्र पर्व को लेकर धार्मिक माहौल गरमा गया है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा जिला प्रशासन को एक आवेदन पत्र सौंपकर मांग की गई है कि ए.आई. तकनीक के माध्यम से कार्डबोर्ड स्वरूप में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर तत्काल रोक लगाई जाए।

आवेदन में कहा गया है कि जिले के विभिन्न दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा पारंपरिक तरीके से स्थापित होती है, लेकिन अब तकनीकी छेड़छाड़ कर ए.आई. तकनीक से कार्डबोर्ड रूप में प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं, जो हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कार्य है।

साथ ही, दुर्गा पंडालों में गरबा नृत्य के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश, अश्लील पहनावे व फूहड़ फिल्मी गानों पर नृत्य किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, इसलिए ऐसे आयोजनों पर रोक लगाई जानी चाहिए।

ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी आयोजन समिति द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल विशेष प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

मांग:
👉 ए.आई. तकनीक से कार्डबोर्ड रूप में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने पर रोक।
👉 गरबा में गैर हिंदुओं के प्रवेश एवं अश्लील पहनावे पर प्रतिबंध।
👉 फिल्मी गानों के बजाय धार्मिक व भक्ति गीतों पर हो आयोजन।

    Oplus_16908288
Back to top button