News
Trending

23पदक

रायपुर: राजधानी रायपुर के जिंदल शूटिंग रेंज में 26 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 पदक अपने नाम किए।27 सदस्यीय टीम की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में डीपीएस ने 1 स्वर्ण, 7 रजत और 15 कांस्य पदक जीते। खेल विभाग प्रमुख मनोज कश्यप ने बताया कि इस उपलब्धि से डीपीएस के निशानेबाजों ने आगामी फ्री नेशनल एवं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर प्रतियोगिता के लिए भी पात्रता हासिल कर ली है।

पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

संजय अग्रवाल – 1 स्वर्ण पदक

ऋषभ निगम – 2 रजत, 3 कांस्य पदक

प्रतिक चड्ढा – 2 रजत, 1 कांस्य पदक

हर्षित अग्रवाल – 1 रजत, 1 कांस्य पदक

अदवित गुप्ता – 1 रजत पदक

वैभव केशरवानी – 1 रजत पदक

आयुष्मान सोनी – 1 कांस्य पदक

मोहम्मद अदीब खान – 1 कांस्य पदक

अनुश्री श्रीवास्तव – 1 कांस्य पदक

इवाना जिसो चेरियन – 1 कांस्य पदक

विनिशा केशरवानी – 1 कांस्य पदक

ऋषभ गुप्ता – 1 कांस्य पदक

डॉ. अभिषेक कलवानी – 1 कांस्य पदक

कुलदीप सिंह उइके – 1 कांस्य पदक

तन्मय लजारूस कुजूर – 1 कांस्य पदक

काव्या शुक्ला – 1 कांस्य पदक

प्रिया मिंज – 1 कांस्य पदक

इसके अलावा कुबेर सिंबल, श्रीयस जायसवाल, अरनव मिश्रा, अनमोल बंजारे, समृद्धि चौधरी, आराध्या, आकृति त्रिवेदी, आर्या सिंह, कोनिका चंद्राकर और कास्वी गुप्ता का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।निशानेबाजी प्रशिक्षक पवन दुबे ने बताया कि सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी से अभ्यास कर रहे हैं और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य जसपाल सिंह मथ, प्रशासनिक अधिकारी आर.सी. मोहंती, चीफ प्रशासनिक अधिकारी एस.एन. पाठक, खेल विभाग प्रमुख मनोज कश्यप, रॉबिंसन जॉन, राज नारायण सिरमौर, निरूपा विश्वास, निशानेबाजी कोच पवन दुबे, अनुपम वर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Back to top button