जांजगीर चांपा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल विभिन्न कार्यक्रमों में होंगेे शामिल

छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल आज दिनांक 14 अगस्त, दिन गुरूवार को नवागढ़ में सुबह 11ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तद्पश्चात वे जांजगीर नगर एवं चाम्पा नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र व अंचल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।












