जांजगीर चांपा

शीतलहर की चपेट में जांजगीर-चांपा, स्कूलों के समय में बदलाव कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया आदेश जारी

 

जांजगीर-चांपा: जिले में शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश लागू किया गया है।

नए समय सारिणी के अनुसार:

दो पालियों में संचालित स्कूलों का समय:

सोमवार से शुक्रवार:

पहली पाली: सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक।

दूसरी पाली: दोपहर 12:15 से शाम 4:15 तक।

शनिवार:

पहली पाली: दोपहर 12:15 से शाम 4:15 तक।

दूसरी पाली: सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक।

एक पाली में संचालित स्कूलों का समय:

सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

शनिवार: सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक।

यह आदेश 20 दिसंबर 2024 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कलेक्टर ने सभी निजी और शासकीय स्कूलों को इस समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शीतलहर के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय स्वागतयोग्य माना जा रहा है।

Back to top button