जांजगीर चांपा

14 नवंबर बाल दिवस पर आर.डी. इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल सलखन में बाल मेला का भव्य आयोजन, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

 

रजनी कश्यप @ सलखन/नवागढ़ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर आर.डी. इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल सलखन में बाल मेला का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम पालकगण एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के आकर्षक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और राधा-कृष्ण की झांकियों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, आदर और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए बच्चों ने इस अवसर को विशेष बनाया। पर्वों के संयुक्त आयोजन ने बच्चों को मनोरंजन के साथ संस्कार, संस्कृति और शिक्षा का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठक रजनी कश्यप सहित शिक्षिकाएं बबीता मल्होत्रा, विंधेश्वरी पटवा, मधु साहू, शांति वर्मा, धनेश्वरी साहू, अनामिका रत्नाकर, गीता रात्रे, बिंदु यादव, नीलम रात्रे, वर्षा सिंह, रंजन दिवाकर एवं ललिता बाई शाह उपस्थित रहीं। साथ ही विद्यालय का समस्त स्टाफ, पालकगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।विद्यालय परिवार ने बच्चों की प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक संस्कारों के संरक्षण और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button