जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में बीजेपी की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जांजगीर-चांपा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर की सड़कों पर तिरंगे की शान और देशभक्ति की आवाज़ गूंजती रही।सुबह से ही कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य मार्ग पर जुटने लगे। यात्रा का शुभारंभ रेल्वे स्टेशन से हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित देश प्रेमी भारी संख्या में नागरिक शामिल हुए।यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बाइक रैली, डीजे पर देशभक्ति गीत और सैकड़ों मीटर लंबा तिरंगा इस आयोजन की खास पहचान रहा भव्य तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों — स्टेशन रोड, नेता जी चौक,शहीद स्मारक पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ ने कहा कि “यह तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और बलिदानी वीरों के सम्मान का प्रतीक है।” वहीं कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इतनी भीड़ और उत्साह वर्षों बाद देखने को मिला।इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई

Back to top button