कँवर समाज की सराहनीय पहल,, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर बढ़ाया हौसला।

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम कटघरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कँवर आदिवासी समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल की,, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया,,समाज की ओर से प्रतिभावान विद्यार्थियों को श्रीफल के साथ 1400 रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया,, इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया,,कँवर समाज द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है,, जिसका उद्देश्य समाज के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है,,इस पहल से विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा,, वहीं समाज के लोगों ने कहा कि ऐसे सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और दूसरे विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है,,












