जांजगीर चांपा

शहीदों का अपमान नहीं सहेगा समाज, श्रद्धांजलि सभा से अफसरों की गैरहाजिरी पर विधायक ब्यास कश्यप नाराज।

श्रद्धांजलि सभा में अफसर नदारद

जांजगीर-चांपा में शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है और उनकी श्रद्धांजलि सभा में जिम्मेदार अधिकारियों का शामिल नहीं होना शहीदों और उनके परिजनों का अपमान है, जिसे समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।विधायक ब्यास कश्यप ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले में आयोजित होने वाली शहीदों की श्रद्धांजलि सभाओं में अक्सर अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं। उन्होंने 2 अगस्त को विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत में आयोजित शहीद रामकुमार की पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पंचायत विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। विधायक ने कलेक्टर से भविष्य में ऐसे आयोजनों में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने की मांग की है। पत्र की प्रति पुलिस अधीक्षक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Oplus_131104

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button