राम मिलेंगे आश्रम में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की होगी पूजा
सावन के अंतिम सोमवार को विसर्जन महोत्सव का होगा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा। राम मिलेंगे आश्रम ग्राम पंचायत कुरियारी एवं तेंदुवा धाम के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण मास के पावन अवसर पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंग बनाकर 9 अगस्त तक आश्रम में जमा करें। इसके पश्चात 10 अगस्त को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक पूजन संपन्न होगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने का अनुरोध किया गया है। पूजन उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, 24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग विसर्जन महोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। राम मिलेंगे आश्रम के संस्थापक डॉ. अशोक हरिवंश ने बताया कि 10 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातःकाल से सायं 7 बजे तक श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग के दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। राम मिलेंगे आश्रम, समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत कुरियारी, तेंदुवा धाम एवं क्षेत्रवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में सहभागी बनकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है।











