बीजेपी नेता रवि पाण्डेय बने 10 हजार सदस्य जोड़ने वाले प्रदेश में अव्वल, पार्टी में बनाई विशेष जगह।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने 10 हजार से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। यह उपलब्धि उन्होंने पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान हासिल की है, जिसका उद्देश्य देशभर में 10 करोड़ और छत्तीसगढ़ में 60 लाख नए सदस्य जोड़ने का है। प्रत्येक सांसद को 20 हजार और विधायक को 10 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि गैर-सांसद और गैर-विधायक वर्ग में इंजी. रवि पाण्डेय प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे हैं जिन्होंने 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया है।
इंजी. रवि पाण्डेय को इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, और प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव द्वारा बधाई दी गई है। रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए इंजी. पाण्डेय ने सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड कायम किया है।
इंजी. पाण्डेय ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा, “यह मेरे लिए गौरव का क्षण है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मैंने 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया।” उन्होंने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है।
इंजी. रवि पाण्डेय कल रायपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में हिस्सा लेंगे।
इस उपलब्धि पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंजी. रवि पाण्डेय को शुभकामनाएं दी हैं।












