1जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ. प्रियंका सिंह क्षत्रिय ने उत्तर प्रदेश में हासिल की बड़ी सफलता

 

बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत डॉ. प्रियंका सिंह क्षत्रिय, सुपुत्री इंजीनियर(CSEB) आर.एस. क्षत्रिय, ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर की ट्रेनिंग उपरांत हुई परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी 2025 को घोषित किया गया, जिसमें डॉ. प्रियंका सिंह क्षत्रिय ने 79.2% अंक अर्जित कर कुल 21 डॉक्टरों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

रिजल्ट में उनका नाम 18वें नंबर पर अंकित है। जांजगीर निवासी इंजीनियर(CSEB )आर.एस. क्षत्रिय की बेटी और सर्वेश सिंह क्षत्रिय की छोटी बहन ने अपनी उपलब्धियों से पूरे परिवार और राज्य को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी डॉ. प्रियंका को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डॉ. प्रियंका की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ और पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी है। उनकी उपलब्धि से साबित होता है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है

Back to top button