जांजगीर चांपा
100 पुराने पीपल वृक्ष

बम्हनीडीह मुख्य मार्ग में 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा, कई वाहन दबे – 2 घायल, एक गंभीर।
जांजगीर-चांपा : चांपा-बिर्रा मार्ग पर बम्हनीडीह जनपद पंचायत कार्यालय के आगे शनिवार को अचानक एक सौ साल पुराना विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा। इस घटना में सड़क किनारे खड़ी कई बाइक और कारें दब गईं। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर किया गया है।घटना बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास की बताई जा रही है। पेड़ गिरने से पन्नू केशरवानी को चोटें आई हैं, वहीं राजकुमार केंवट की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है।अचानक पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। मौके पर पुलिस जवानों के साथ स्थानीय लोग तुरंत राहत व बचाव कार्य में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।