जांजगीर चांपा

छ. ग. राजपत्रित अधिकारी संघ जिला जांजगीर-चांपा ने किया कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

जांजगीर-चांपा 27 फरवरी 2023/ छ. ग. राजपत्रित अधिकारी संघ जिला जांजगीर चांपा के द्वारा नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से सौजन्य मुलाकात करते हुए पैरा आर्ट द्वारा निर्मित फोटो को सप्रेम भेट किया। कलेक्टर ने छ ग राजपत्रित अधिकारी संघ के कैलेंडर का विमोचन भी किया। डॉ व्ही.के. पैगवार (जिलाध्यक्ष छ ग. राजपत्रित अधिकारी संघ) ने अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित मांग ऑफिसर्स क्लब की स्थापना व क्लब हेतु भूमि आवंटन के मांग (जो की प्रक्रियाधीन है) को अवगत कराया। भेट व कैलेंडर विमोचन में आर. पी.महदेवा (कार्यकारी अध्यक्ष), विजय पांडेय(महासचिव), एस एल ओग्रे (सचिव), रमाकांत पांडेय(सचिव), पायल पांडेय उपस्थित थे।

Back to top button