नैला रेलवे स्टेशन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

नैला रेलवे स्टेशन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
आज दिनांक 8 दिसंबर को मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज रायपुर से लिंक एक्सप्रेस से कोरबा हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जहां लिंक एक्सप्रेस नैला रेलवे स्टेशन में 2 मिनट के लिए रुकी हुई थी जांजगीर के भाजपा नेताओं के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बुके देकर स्वागत किया गया जहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी भाजपा नेताओं का हालचाल जाना इस अवसर पर जांजगीर नैला नगर मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी संतोषी दुबे जिला महिला मोर्चा महामंत्री कैलाश चंदेल जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष सतीश शर्मा अमित यादव पार्षद एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।