जांजगीर चांपा
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस अवसर पर किसानो के सम्मान में बंटेगा मिष्ठान्न शाल व श्री फल देकर किया जायेगा सम्मान।
@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें विस्तार से जानकारी देते हुए कृषि उपज मंडी नैला जांजगीर के अध्यक्ष ब्यास कश्यप ने बताया कि 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत वृताकार सेवा सहकारी समिति जांजगीर पेंड्री में कृषक बंधुओं का शाल श्रीफल से सम्मान के साथ मिष्ठान्न बांटकर मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किसान भाई बहनों गणमान्य नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील ब्यास कश्यप ने की है।