जांजगीर चांपा

धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन।   

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

धुरकोट.विद्यार्थी अपने पालक से जानकारी ले क्या उनके दो पहिया वाहन का थर्ड पार्टी बीमा है और जानकारी अपने लीगल लिट्रेसी क्लब के प्रभारी को अवगत कराए उक्त विचार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग शिव प्रकाश त्रिपाठी ने विधिक सहायता जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किए. आज दिनांक 05/01/2023 सुरेश कुमार सोनी जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरकोट जांजगीर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें शिव प्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग जांजगीर, अमन तिगगा न्यायधीश वर्ग 2 जांजगीर, मन्मथ नाथ शर्मा पैनल अधिवक्ता, सुरेश कुमार जायसवाल सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरालीगल वालंटियर, श्रीमती सुषमा स्वराज प्राचार्य ,अवधेश कुमार राठौर प्रभारी विधिक साक्षरता क्लब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरकोट जांजगीर द्वारा वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 के गठन एवं उद्देश्य के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी, विधिक सहायता हेतु पात्रता, विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, मोटर व्हीकल एक्ट, बालको के अधिकार, किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम, भारतीय संविधान के मूल अधिकार व मूल कर्तव्य, गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली बातें, साइबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी उपस्थित लगभग 250 छात्र ,छात्राओं,जनसमुहो को दिया गया . विद्यार्थियो ने विधिक संबंधित अपनी जिज्ञासा की भी जानकारी शिव प्रकाश त्रिपाठी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग से प्राप्त किए. अंत में लीगल लिट्रेसी क्लब प्रभारी अवधेश राठौर ने आभार व्यक्त किया.इस अवसर पर खगेंद्र कुमार राठौर, अश्वनी कुमार राठौर,गजेंद्र थवाईत,संजीव कुमार साहू, मधु टंडन, श्रीमती चंद्रकांता सोनी, श्रीमती प्रभा जाटवर, श्रीमती शिवांगी सिंह, श्री मती हर्षा गुप्ता, श्री मती उमा साहू, श्रीमती सरिका गुप्ता, उमा साहू, श्रीमती स्वाति तिवारी, श्रीमती स्नेहलता टोप्पो एवम विधिक क्लब सदस्य आरती सूर्यवंशी,हेमा,अरुधंति राठौर,अरुण रातें सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे.।

Back to top button