News

कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी बनने आज से होगा प्री टेस्ट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से करेगें आवेदन मै भी लाइन में……

ब्यूरो रिपोर्ट जाज्वल्य न्यूज़ ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा प्रत्याशी चयन को लेकर आज से मांगी जा रही आवेदन पार्टी ने चुनावी टिकट 17 तारीख से 22 तारीख तक तय किया गया है कि आज से लेकर 22 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या फिर चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किया जायेगा जबकि उम्मीद्वारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा जिसको लेकर 15 अगस्त को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया हैबैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, चुनाव समिति और पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज, समेत समिति में शामिल 8 मंत्री और पदाधिकारी की मौजूदगी में लिया गया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से आवेदन कर हाई कमान भेजा जाएगा एवं प्रत्याशियों को प्री टेस्ट भी होगा और लम्बी फेहरिस्त होगा क्योंकि सबको चाह है कि मै भी विधायक बनू और होगा भी क्यों नहीं हाईकमान ने तो सबको आश्वाशन कर रखा है लेकीन अब कार्यकर्ता की असल परीक्षा अब चालू होगा की वह कितने पानी में है और लगातार कार्यकर्ता किस तरह जमीन स्तर पर मेहनत करते हैं और जन आधार उनका कैसा है सारे डिपार्टमेंट को देखते हुए जीतने के काबिल प्रत्याशी को टिकट मिलेगा वहीं  जिला स्तर पर जनपद स्तर के पदाधिकारियों को पद से इस्तीफा देने के बाद ही आवेदन करने की बात पूर्व विधानसभा से चली आ रही है देखने वाली बात यह होगी कि पदाधिकारी अपना पद त्याग कर टिकट मांगते हैं या पद में बने रहकर कांग्रेस पार्टी की सेवा करना चाहते हैं।

Back to top button