भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा के जिला उपाध्यक्ष बने पंकज अग्रवाल।

जांजगीर-चांपा। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। घोषित सूची में पंकज अग्रवाल को भाजपा जांजगीर-चांपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पंकज अग्रवाल की पहचान लंबे समय से पार्टी में निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी और छात्रसंघ सचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था। वर्तमान में वे भाजपा जिला संगठन में मीडिया प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। पदभार मिलने के बाद पंकज अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार के लिए कार्य करेंगे।












