पुटपुरा में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता एक फरवरी से
प्रथम पुरस्कार 50 हजार 505 एवं द्वितीय पुरस्कार 20 हजार 202 रुपए प्रदान किया जाएगा


हरीश कुमार राठौर
जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पुटपुरा में स्व. श्रीमती सोनी राठौर की स्मृति में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी एक फरवरी से किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के सम्बंध में आयोजन समिति ने बताया कि स्व. श्रीमती सोनी राठौर की स्मृति में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 50 हजार 505 एवं कप ग्राम पंचायत पुटपुरा के सरपंच श्रीमती सुचिता राठौर द्वारा प्रदान किया जाएगा एवं द्वितीय पुरस्कार 20 हजार 202 रुपए एवं कप बलबीर सिंह द्वारा प्रदान किया जायेगा, साथी मैन ऑफ सीरीज 4100 रुपये सेवक राम राठौर एवं मनोज पटेल द्वारा प्रदान किया जायेगा। बेस्ट बैटमैन बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट फील्डर के लिए 1101-1101 रुपए भुनेश्वर साहू किसान मोर्चा जांजगीर- चाम्पा द्वारा प्रदान किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में सुजीत राठौर, मेदनी राठौर, कुलदीप राठौर, सुरेन्द्र पाण्डेय, दीपक लसार, गौरव राठौर, हरिश डाहरे, अजय डहरिया, अभिषेक राठौर (छोटा), नरेश यादव, प्रदीप डाहरे, एकांत राठौर, पंकज डाहरे, भुनेश्वर लदेर, त्रिपेश पैगवार, अभिषेक राठौर (बोद), सुरज लसार, किशन गढेवाल, हरिश चंद राठौर, प्रभात लसार, ओमकेश्वर करियारे, परमेश्वर लसार जुटे हुए हैं।












