News

महापंचायत में शामिल होंगे जिले के 300 से अधिक युवा 

युवा कांग्रेस ने प्रेसवार्ता के दौरान एनओबी फॉर्म का किया लॉन्च 

कैलाश कश्यप/हरीश कुमार राठौर
जांजगीर-चाम्पा। मनरेगा में किए गए संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। युवा कांग्रेस ने इस फैसले को मजदूरों, ग्रामीण युवाओं और गरीब तबके के अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए युवा महापंचायत के आयोजन की घोषणा की है। राजधानी में होने वाली महापंचायत को लेकर शनिवार को जांजगीर स्थित न्यू सर्किट हाउस में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन रखा गया। पत्रकार को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तर पर यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किया गया संशोधन मजदूरों को रोजगार से वंचित करने की साजिश है। यह बदलाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा और बेरोजगारी को और बढ़ावा देगा, जिसे युवा कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान एनओबी फॉर्म को भी विधिवत रूप से लॉन्च किया गया। उन्होंने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से आम जनता और युवाओं को आंदोलन से जोड़ा जाएगा, ताकि मनरेगा संशोधन के खिलाफ आवाज और अधिक मजबूत हो सके। पंकज शुक्ला ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में युवा महापंचायत के जरिए बड़े स्तर पर जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है। इसमें किया गया संशोधन मजदूरों के हक छीनने जैसा है। युवा कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में लगभग जांजगीर-चाम्पा जिले से 300 से अधिक युवा भाग लेंगे। पत्र वार्ता में प्रमुख रूप से विधायक ब्यास कश्यप जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ल, जांजगीर नगर अध्यक्ष रामबिलास राठौर, नागेंद्र गुप्ता, हर्षवर्धन सिंह, ठाकुर सौरभ सिंह, प्रतीक सिंह,आकाश सिंह, भूपेंद्र यादव, आकाश तिवारी, मुकेश कौशिक, महेंद्र कश्यप, संस्कार राठौर, अंशु रजक, सीतेश कंवर सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Back to top button