News

जाजवल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का आगाज आज से

उद्घाटन समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा। जिला हॉकी संघ जांजगीर-चाम्पा  द्वारा मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में जाजवल्य देव चैंपियंस टॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 दिसंबर को दोपहर एक बजे से किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की कुल आठ टीम महिला वर्ग की चार टीमें व सब जूनियर वर्ग की चार टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट के आधार पर खेला जाएगा। हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा करेंगे। कार्यक्रम में जनसेवक जांजगीर चांपा भाजपा नेता रवि पांडे, रेखा देवा गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, आशुतोष गोस्वामी सांसद प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा, मोहन यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के कर कमलों से उद्घाटन समारोह संपादित होगा। जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के टूर्नामेंट डायरेक्टर कृष्णा गढ़वाल , समन्वयक अरुण झाझडिया, संयोजक राजीव ठाकुर अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा , राकेश गढ़वाल, कन्हैया यादव, टिंगा राम सारथी ,अजीत गढ़वाल , देवा गढ़वाल , चंद्रजीत सोनवान , दीपक खरसन, पुष्पेंद्र गढ़वाल , राजेश्वर कहरा, उमाशंकर चंद्रेश , राज कटकवार , सोमदेव कुमार , संजना साहू (NIS कोच) ,सीमा सोनवन एवम सभी सदस्यों ने इस अवसर पर सभी की उपस्थिति के लिए अनुरोध किया है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Back to top button