जांजगीर चांपा में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा किसान – टोकन नहीं कटने को लेकर परेशान, प्रशाशन लगी उतारने की कवायद में,विधायक ने सरकार को घेरा।

जांजगीर चांपा में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा किसान – टोकन नहीं कटने को लेकर
परेशान, प्रशाशन लगी उतारने की कवायद में।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कसौंदी में किसान अनिल गढ़वाल 35 वर्ष गांव से होकर गुजरे 120 फिट ऊंची हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया । किसान का टोकन नहीं कटना और बची धान की बिक्री नहीं होने का कारण है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम कसौंदी का किसान अनिल गढ़वाल जोकि 2.77 एकड़ जमीन है जिसमें खेती किसानी करता है। इस बार गौद और धूरकोट धान मंडी में एक बार में 29 किवंटल धान की बिक्री कर चुका है 29 किवंटल बिक्री होना बाकी है जिसके लिए टोकन नहीं कट रहा है। जिसे परेशान होकर वह आज शनिवार की सुबह सो उठकर गांव के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया।घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची साथ ही तहसीलदार राजकुमार मरावी भी टिम के साथ पहुंचे किसान अनिल सूर्यवंशी को समझाने की कोशिश की जा रही मगर वह टावर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। किसान का कहना है कि जब तक मेरा बचा हुआ धान बिक्री नहीं होती तब तक नहीं उतरूंगा।वही रेस्क्यू के लिए नगर सेना के जवान जाली लेकर पहुंचे हुए है। टावर के नीचे जाली आगया गया है
ब्यास कश्यप विधायक ने कहा कि किसान की समस्या गंभीर है। धान बिक्री में टोकन नहीं कटना प्रशासनिक लापरवाही है। मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसान का बचा हुआ धान शीघ्र खरीदा जाए। किसान की जान सर्वोपरि है, उसे सुरक्षित नीचे उतारने और समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है।












