News

पेंड्री के ग्रामीण से रोजगार सहायक ने की 10 हजार रुपये की मांग

कलेक्टर व सीईओ से लिखित शिकायत कर रखी कार्यवाही की मांग

हरीश कुमार राठौर

प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्ट्राचार हो रहे उजागर

जांजगीर-चाम्पा। देश के सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्ट्राचार उजागर सामने आ रहे हैं, जहाँ ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायक व आवास मित्रों द्वारा गांव के गरीब हितग्राहियों से लगातार पैसे की मांग की जा रही हैं और कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में इनके हौसले बुलंद हैं। ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय जांजगीर के समीपस्थ ग्राम पेंड्री की हैं जहाँ के भाठापारा वार्ड नं 6 निवासी गेंदराम कश्यप पिता स्व. संमतराम कश्यप ने कलेक्टर से अपनी फरियाद रखते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति के बाद सितम्बर 2024 मे प्रथम किस्त प्राप्त हुआ था जिससे में गेंदबाराम आवास बनाना प्रारंभ किया, द्वितीय किस्त की राशि की मांग के लिए ग्राम पंचायत पेण्ड्री में पदस्थ रोजगार सहायक ललित कुमार कश्यप से किया तो उनके द्वारा गृह ग्राम का रोब दिखाते हुए द्वेषपूर्ण 10 हजार रूपये राशि की मांग किया गया और नहीं देने पर द्वितीय किस्त की राशि जनपद कार्यालय से रोक लगा दी गयी जिसका आज परियंत तक किसी तरह की राशि नहीं मिल पाया और उनके द्वारा जमीन बेचकर आवास को पूर्ण कराया गया हैं एवं गांव के अन्य हितग्राहियों से भी पैसे लेकर उनके आवास पूर्ण कराया जा रहा है। जबकि कई हितग्राहियों का पक्का मकान होने के बावजूद भी फर्जी तरीके से जिवो टेक कर योजना का लाभ दिया गया है एवं गांव के कई हितग्राहियों का मजदूरी राशि में बड़ा भ्रष्ट्राचार कर राशि का गबन किया हैं। ग्रामीण गेंदराम ने कलेक्टर सहित जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा व जनपद पंचायत नवागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से रोजगार सहायक ललित कुमार कश्यप के खिलाफ अविंलब जांच कर उचित कार्रवाही करते हुए पीएम आवास का द्वितीय एवं तृतीय राशि दिलाने की मांग की हैं।

मामलें की त्वरित जांच करवायी जायेगी – चौधरी

इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी का कहना है कि ग्राम पेंड्री के ग्रामीण द्वारा रोजगार सहायक के खिलाफ लिखित शिकायत मिला है मामले की त्वरित जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

 

 

Back to top button