News
उप सरपंच ने ग्राम पंचायत भड़ेसर में फराया तिरंगा


हरीश कुमार राठौर
जांजगीर-चाम्पा। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत भड़ेसर में आजादी का महापर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंचायत भवन एवं अम्बेडकर चैक पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भड़ेसर उप सरपंच श्रीमति श्वेता यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा संबोधन किया गया। इस अवसर पर अम्बेडकर चैक में स्कूली छात्र-छात्राआंे द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच देवचरण साहू, पंचगण दिनेश पाण्डेय, धनपति करियारे, शंकर यादव, प्रमील यादव, जलवती यादव, श्रीमति सेवती बरेठ, बुधवारा बरेठ, अनिता करियारे, सुन्दर केवट, राजू सूर्यवंश, सरिता लसार, अम्बेडकर समिति रोजगार सरिता के गंगाराम प्रधान एवं समस्त सदस्य स्कूल के प्राचार्य शिक्षकगण समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।












