News

सेमरा से धुरकोट नहर नवनीकरण एवं नवनिर्माण कार्य में अनिमितता का आरोप

भाजपा मण्डल अध्यक्षो ने की मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री व कलेक्टर से कार्यवाही की मांग

जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ के मुड़पार शाखा सेमरा से धुरकोट नहर नवनीकरण एवं नवनिर्माण कार्य में अनिमितता की उच्चस्तरीय जाँच करने के लिये जिले के सभी भाजपा मण्डलों अध्यक्षो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री एवं जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर व भाजपा के जिला अध्यक्ष, खनिज निगम के अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग किये हैं। अपने ज्ञापन में मण्डल अध्यक्षो ने बताया कि जांजगीर-चाम्पा जिला अंतर्गत नवागढ़ मंडल के मुड़पार शाखा में नहर नवनीकरण एवं नवनिर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 2 करोड़ के आसपास की हैं। उक्त निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा भारी अनिमितता बरती जा रही है, आनन-फानन में कार्य को करके शासन के पैसे का दुरपयोग किए जाने की आशंका प्रतीत हो रही है आम जन मानस में आक्रोश है, शासन की छवि धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय अधिकारीयों को जानकारी के पश्चात ही कार्यवाही ना करना उनकी संलिप्ता प्रकट करती है, विभागीय शीर्ष अधिकारी का लम्बे समय से जिले में पदस्थ रहना उनकी उदासीनता दर्शाती है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य की उच्चस्तरीय जाँच करा कर, दोषीयों के खिलाफ सक्त से सक्त कार्यवाही कराने की मांग की हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में नवागढ़ मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह, शिवरीनारायण मण्डल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला, पामगढ़ भाजपा मंडल यशवंत साहू, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण अकलतरा, मुलमुला मंडल अध्यक्ष, चाम्पा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार थवाईत, मण्डल अध्यक्ष ध्वजाराम साहू, जांजगीर मण्डल अध्यक्ष हितेश यादव, नगर मण्डल अध्यक्ष अकलतरा गोपेश शामिल हैं।

Back to top button