जांजगीर चांपा

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने नपा नैला जांजगीर के शांति नगर क्षेत्र के स्वच्छता कार्य का किया औचक निरीक्षण।

@रामकृष्ण कश्यप जाज्वल्य न्यूज़ ,जांजगीर चांपा।

जांजगीर चांपा 17 मई 2023 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज सुबह नगरपालिका जांजगीर नैला अंतर्गत शांति नगर में वर्षो से जमे कचरे के निष्पादन कार्य का औचक निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशन में शांति नगर में वर्षों से जमे कचरों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई है । प्रारंभिक चरण में लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में फैले कचरों को एकत्रीकरण तथा स्पॉट में फैले पॉलीथिन की छटाई कार्य शुरू कर दिया गया है । विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर कचरों से जैविक पद्धति से खाद बनाने का काम भी शुरू किया गया है । कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर नैला को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए बारिश के मौसम का ध्यान रखते हुवे प्रथम चरण का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष  भगवान दास गढ़ेवाल, स्थानीय पार्षद देव गढ़ेवाल, सीएमओ जांजगीर नैला  चंदन शर्मा सहित नगर पालिका के संबंधित स्टाफ उपस्थित थे।

Back to top button