News

ब्रेकिंग न्यूज़  जांजगीर-चांपा के इतिहास में हाफ इनकाउंटर रॉड-डंडों से आतंक, पुलिस की सख्त कार्रवाई… मास्टरमाइंड ढेर होते-होते बचा।

ब्रेकिंग न्यूज़  जांजगीर-चांपा के इतिहास में हाफ इनकाउंटर रॉड-डंडों से आतंक, पुलिस की सख्त कार्रवाई… मास्टरमाइंड ढेर होते-होते बचा।जांजगीर-चांपा जिले में 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी। थाना पामगढ़ और थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में पांच अलग-अलग स्थानों पर लूटपाट और जानलेवा हमलों की घटनाएं हुईं, जिनमें 13 आम नागरिक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में जारी है, जबकि एक घायल कोमा में है।इन खौफनाक वारदातों के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित और आक्रामक कार्रवाई करते हुए खतरनाक गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नवें आरोपी और गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ की घेराबंदी के दौरान उसने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रामनाथ के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान और अंधेरे रास्तों पर मोटरसाइकिलों से घूमते थे और राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से प्राणघातक हमला करते थे। हमले के बाद मोबाइल फोन, नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे। यही नहीं, एक ही रात में लगातार कई घटनाओं को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैलाना इनका मकसद था।थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में दर्ज मामलों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, मोटरसाइकिलें, स्कूटी, 10 मोबाइल फोन और नगद राशि जब्त की है। कुल मिलाकर करीब ₹4 लाख 9 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।गिरफ्तार आरोपियों में निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन, आयुष रात्रे, सन्नी और रामनाथ शामिल हैं, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शिवरीनारायण और पामगढ़ थानों में बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button