News
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने शिव चमन ठाकुर
श्री ठाकुर लगभग पच्चीस वर्षो से जुड़े हैं पार्टी से

जांजगीर-चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कल अपनी कार्यकारिणी घोषित की जिसमे उन्होंने भाजपा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता शिव चमन ठाकुर को जांजगीर चाम्पा जिले का महामंत्री बनाया है। श्री ठाकुर लगभग पच्चीस वर्षो से पार्टी से जुड़े हुए है उनकी छवि पार्टी मे निष्ठावान कार्यकर्ता की है वे पूर्व मे भी पार्टी के विभिन्न दायित्वो का निर्वहन कर चुके है उनकी नियुक्ति पर उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।












