News

अधिकारी, कर्मचारी के धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे विधायक चंदेल।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::क्षेत्र के विधायक, छ.ग. विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल आज कचहरी चौक जांजगीर में अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन द्वारा किये जा रहे प्रदेष व्यापी धरना को समर्थन देने धरना स्थल के पण्डाल पर पहुंचे। विधायक चंदेल ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छ.ग. प्रदेश की यह कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के करीब 5 लाख कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया है। राज्य सरकार ने इनके साथ छल करते हुए अपने किये गये वादो से मुकर रही है। विधायक चंदेल ने कहा कि जन घोषणा पत्र में विधान सभा चुनाव के समय वर्तमान मुख्यमंत्री जो उस समय प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष थे उन्होंने गंगाजल उठाकर कसम खाया था कि हम घोषणा पत्र के एक-एक बिन्दू को लागू करेंगे, लेकिन आज वे अपने वादों से पीछे हट रहे है। राज्य सरकार के कथनी व करनी में अंतर है। विधायक चंदेल ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाना चाहिए तथा हमारी जो रसोईया बहने है जो गरम खाना देकर गुजर-बसर करती है उन्हे कलेक्टर दर पर भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों के मांगों का समर्थन करते हुए उन्हे हर संभव सहयोग देने का वादा किया। आंदोलन स्थल पहुंचने पर विधायक चंदेल का भारी संख्या में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक चंदेल के उद्बोधन के दौरान कर्मचारीगण गगन भेदी नारों के साथ भूपेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते रहे। विधायक चंदेल के साथ सर्मथन देने के लिये नगर पालिका जांजगीर-नैला के उपाध्यक्ष आषुतोश गोस्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर अर्जून सिंह क्षत्रिय अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, व्ही.एस. परिहार जिला संयोजक, डॉं विश्णुु पैगवार अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, रामकिशोर शुक्ला अध्यक्ष तृतीय वर्ग अधिकारी संघ, नील सागर यादव अध्यक्ष छ.ग. आर.एम.ए. एसोशिएशन, धर्मेन्द्र यादव अध्यक्ष पटवारी संघ, रमाकांत पाण्डेय अध्यक्ष व्याख्याता संघ, धन्यकुमार पाण्डेय अध्यक्ष शिक्षक संघ, फिरत किरण अध्यक्ष लिपिक संघ सहित बडी संख्या में जिले भर से आऐ अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे, जिसमें महिलाऐं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Back to top button