Wednesday, April 24, 2024
HomeNewsफर्जी किसाने से वसूले जायेंगे किसान सम्मान निधि से मिला राशि। मोदी...

फर्जी किसाने से वसूले जायेंगे किसान सम्मान निधि से मिला राशि। मोदी सरकार ने जारी किए आदेश।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज::उत्‍तर प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) में बड़े फर्जीवाड़े के मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार की जांच और वैरिफिकेशन में 3.15 लाख से अधिक अपात्र किसान पाए गए हैं, जो पीएम किसान की किश्त ले रहे थे। अब इन किसानों से पैसा वसूला जाएगा।
अधिकारियों ने इस मामले की समीक्षा के भी निर्देश जारी किये हैं।

किसानों ने दी गलत जानकारी

उत्तर प्रदेश राज्य में अब तक 2.55 करोड़ किसानों को कम से कम एक बार पीएम किसान सम्मान निधि का किश्त जरूर मली है। इनमें से 6.18 लाख किसान ऐसे थे जिनके डेटाबेस में उनकी आधार संख्या गलत लिखी हुई थी। आधार में दिये नाम और पीएम किसान योजना में दिये नाम गलत दिया हुआ था। ऐसे लोगों को अगली किश्त नहीं मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि कुछ का डेटाबेस सुधारा गया है।

31 तक किसानों का करानी है e-KYC

मोदी सरकार ने 31 मई तक किसानों को e-KYC कराने के लिए कहा है। सरकार e-KYC किसानों के लिए अनिवार्य कर चुकी है। अभी तक सिर्फ 53 फीसदी लाभार्थी किसानों ने e-KYC कराई है। पीएम किसान पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर किसान स्वयं भी तय शुल्क देकर e-KYC करा सकते हैं। 31 मई तक किसान e-KYC नहीं कराते, तो उन्हें अगली यानी 11वीं किश्त मिलना मुश्किल हो जाएगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम बनाकर इनवेलिड आधार, अलग नाम और नए आवेदनों का वैरिफिकेशन 30 मई तक कर लें।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular