News

बम्हनीडीह इलेवन ने यादव इलेवन को फाइनल मैच में हराया,विजेता टीम को विधान सभा अध्यक्ष के हाथों मिला एक लाख पुरस्कार।

ओपी राठौर जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम पचोरी में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत उपस्थित थे बम्हनीडीह इलेवन औऱ यादव इलेवन कुदरी के बीच फ़ाइनल मैच खेला गया जिसमें बम्हनीडीह इलेवन ने पहले बेटिंग करते हुए 184 रन बनाये 12 ओवर के इस मैच में विशाल स्कोर का पीछा करते हुए यादव इलेवन 94 रनों पर सिमट गई बम्हनीडीह इलेवन के विस्फोटक बल्लेबाज एटी ने शानदार 91 रन बनाकर मैन ऑफ दि मैच का किताब हासिल किया वही साधु मैन ऑफ दि सीरीज चुने गए विधानसभा अध्यक्ष ने अपने हाथों से विजेता टीम को एक लाख रुपये एवम द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया डॉ महंत ने दोनों ही टीमो का शुभकानाएं दी आयोजक संजय पांडे ने भविष्य में खेल प्रतिभा को बढ़ाने इस प्रकार के आयोजन करते रहने की बात कही है इस अवसर पर विशिष्ट अथिति के रूप में स्थानीय विधायक केशव चन्द्रा सभापति गगन जयपुरिया आशा बालेश्वर साहू शाश्वत धर दीवान रविन्द्र शर्मा रामराज पांडेय हरीश पांडेय संदीप पांडेय झर्रा सरपंच प्रतिनधि रोहन साहू नीरा आंनद राम कर्ष सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Back to top button