
<strong>ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर चांपा</strong>
जाँजगीर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय जाँजगीर में 3 मार्च 2023 को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार के नेतृत्व में रैली के साथ लंबित माँगो के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। जायज मांँगों के अत्यधिक लंबित होने के वजह से फेडरेशन ने इस बार आंदोलन का नारा आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन रखा है जिसमें प्रमुख मांँगे निम्नानुसार है – लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति का निराकरण, सहायक शिक्षक एवं समस्त एल बी संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना वेतन विसंगति एवं समस्त लाभ, शिक्षा विभाग संवर्ग, स्वास्थ्य विभाग संवर्ग, महिला बाल विकास, वन विभाग, पशुपालन सहित अन्य कर्मचारी संवर्ग का वेतन विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांँगों के लिए दिनांक 17 सितंबर 2021 को गठित पिँगुआ कमेटी की रिपोर्ट सरकार को तत्काल सौंपी जाए, प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 5% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृति आदेश जारी किया जाए, जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाए, साथ ही घोषणापत्र में उल्लेखित अन्य मांँगों को पूरा किया जाए, प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय-समय पर अपनी मांँगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने के लिए रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंडरी, पुराना बस स्टैंड को धरना स्थल घोषित किया जाए। उक्त लंबित मांँगे पूर्ण नहीं होने की स्थिति में आंदोलन के अगले चरण 18 मार्च 2023 को राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन कर विशाल रैली निकाली जाएगी। आंदोलन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, डॉ वी के पैग्वार राजपत्रित अधिकारी संघ, राम किशोर शुक्ला प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, बी वी निर्मलकर डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, धन्य कुमार पांडे शिक्षक संघ, धर्मेंद्र यादव राजस्व पटवारी संघ, विकास सिंह संयुक्त शिक्षक संघ, रविंद्र राठौर सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, शरद राठौर शिक्षक फेडरेशन, सावित्री राठौर जिलाध्यक्ष पर्यवेक्षक कल्याण , संजय राठौर लघु वेतन कर्मचारी संघ, मनमोहन गोंड़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, राजकुमार साहू नियमित व्याख्याता संघ, प्रवीण राठौर बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, एवं जुझारू साथीगण ओमप्रकाश जायसवाल, के के थवाईत, हितेश कुमार तिवारी, वैभव गिरी गोस्वामी, मोतीराम अंचल, डी के शर्मा, बलराम जलतारे, टीकम थवाईत, सुखदेव सूर्या, प्रशांत शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास, देवेंद्र साहू, राकेश तिवारी, संतोष कुमार सिंह क्षत्रिय, योगेश बनर्जी, प्रमिला भारती, हर नारायण यादव, पवन सिंह चंदेल, श्रीमती सावित्री राठौर, राजकुमार साहू, दिनेश तिवारी, हरीश गोपाल, प्रवीण राठौर, बी व्ही निर्मलकर, रामस्वरूप साहू, विवेक राठौर, बृजपाल कुमार, सुरेश सिंह क्षत्रिय, जे पी बघेल, किशोर डडसेना, संजय यादव, गोपाल सूर्यवंशी, विजय थवाईत एवं पदाधिकारीगण सदस्यगण शामिल हुए।












