नेता प्रतिपक्ष चंदेल आज क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।
छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज दिनांक 20 फरवरी, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। दोप. 1ः00 बजे ग्राम धुरकोट जायेंगे वहां सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तद्उपरांत दोप. 3ः00 बजे ग्राम भड़ेसर जायेंगे वहां श्री राम सखा गुहाराम निषाद जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तदपश्चात् ग्राम भड़ेसर में ही 157.27 लाख रूपये की लागत से बने जल जीवन मिशन के नल-जल योजना का लोकार्पण करेंगे एवं 4.00 लाख रूपये की लागत से लगने वाले सोलर हाई मास्ट का भूमिपूजन करेंगे तथा 10.00 लाख रूपये की लागत से बनाये गये सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे साथ ही भाजपा जांजगीर-चाम्पा विधान सभा के लोक सभा प्रवास का कार्यक्रम होगा जिसमें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ जगदलपुर के पूर्व महापौर, बिलासपुर संभाग भाजपा के प्रभारी किरण देव भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।












