जांजगीर चांपा

धर्मनगरी में धर्मांतरण के बेख़ौफ़ प्रयास में 6 आरोपी गिरफ्तार,गोधना गांव से पहुंच दुकान में बांट रहे मसीह धर्म की पर्ची आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

 

जांजगीर-चांपा: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के शबरी चौक पर धर्मांतरण के प्रयास करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गोधना गांव के 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें संजय साहू, कृष्णा साहू, गायत्री साहू, पुनीबाई साहू, सुशीला साहू, और गिरजा साहू के नाम सामने आए हैं। ये सभी कथित ईसाई समुदाय के हैं और मसीह धर्म के पर्चे बांटकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे।

घटना का विवरण:

आरोपी स्थानीय दुकानों में जाकर मसीह धर्म के पर्चे बांटते हुए हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काऊ बातें कर रहे थे। इसके साथ ही लोगों को प्रलोभन देकर मसीह धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। स्थानीय नागरिकों ने इस गतिविधि को संदिग्ध मानते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई:

सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पर्चे बांटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने भारी मात्रा में मसीह धर्म के पर्चे बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने धर्मांतरण का प्रयास करने की बात स्वीकार की।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज:

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

स्थानीय लोगों की सतर्कता:

इस कार्रवाई में स्थानीय नागरिकों की सतर्कता ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने समय पर पुलिस को सूचना देकर एक बड़ी घटना को टालने में मदद की।

धर्मनगरी शिवरीनारायण में इस घटना के बाद धर्मांतरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। पुलिस ने ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखनेका आश्वासन दिया है।

 

Back to top button