श्रमिक सम्मेलन में हितग्राहियों को दिया गया 78 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जानकल्याणकारी योजनाओं के ज़्यादा से ज़्यादा लाभ हितग्राहियों को मिल सके इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु हरप्रसाद साहू सदस्य, श्रम कल्याण मण्डल छत्तीसगढ़ शासन के संयोजन में स्थानीय न्यू सर्किट हाउस जाँजगीर में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 320 हितग्राहियों को 64 लाख रुपये और निर्माण श्रमिक मृत्यु पश्चात और दिव्यांग सहायता योजना के तहत 14 हितग्राहियों को 14 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित कल्याण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम को श्रम कल्याण सदस्य द्वय नवीन सिंह और सारिक़ रईस ख़ान,घनश्याम पाणिग्रही श्रम पदाधिकारी जाँजगीर,शैलेंद्र तिवारी श्रम कल्याण निरीक्षक ने संबोधित किया।












