जांजगीर चांपा
मूलमुला हाई स्कूल में सावित्री फुले बाई जयंती अवसर हुऐ विविध कार्यक्रम।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।
आज शासकीय हाई स्कूल मुलमुला में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई जिसमें व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने महिला एवं बालिका शिक्षा के महत्व को बताया और एक शिक्षित महिला का समाज और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है उसके बारे में बच्चों को बताया बच्चों ने सावित्रीबाई फुले का जीवन परिचय दिया और व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह द्वारा बच्चों से सावित्रीबाई फूले से संबंधित प्रश्नोत्तरी पूछी गई जिसका बच्चों ने उत्साह से उत्तर दिया और सही उत्तर देने वाले बच्चों को श्रीमती प्रतीक्षा सिंह द्वारा पुरस्कृत भी किया गया इस कार्यक्रम में श्रीमती शैल शर्मा श्रीमती नीरजा सिंह श्रीमती ज्योति सक्सेना समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं हाई स्कूल मुलमुला उपस्थित थे।













