उत्कृष्ट कार्य करने वालों महिलाओं को किया गया सम्मानित।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव की अध्यक्षता तथा अनुविभागीय अधिकारी चांपा पुलिस श्रीमती पद्मश्री तवर के मार्गदर्शन में जिले के महाविद्यालयों के प्राध्यापक जिला अस्पताल के चिकित्सक स्टाफ नर्स पुलिस विभाग नगर सेना राजस्व शिक्षा विभाग सफाई कर्मचारी नगर पालिका महिला बाल विकास सखी सेंटर एवं विशेष योग्यता प्राप्त महिलाओ को कार्यक्रम में निमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। एवं उनके कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करने हेतु प्रेरणा देने वाली मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, उनकी सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, मानव तस्करी, लैंगिक उत्पीड़न तथा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दिया गया।












