News

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जाँजगीर में मनाया गया ’’भारतीय संविधान स्थापना दिवस’’।

दिनाँक 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2022 तक भारतीय संविधान सप्ताह आयोजित ।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा

आज दिनांक 26.11.2022 को प्राचार्या श्रीमति सोनाली सिंह व डायरेक्टर आलोक अग्रवाल के सानिध्य में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जाँजगीर के विद्यालय प्रांगण में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा के आरंभ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्प माल्यार्पण परीक्षा प्रभारी सागर विश्वकर्मा व प्रधान पाठिका भिष्मिता साहू, योगेश उपाध्याय एवं मनदीप कौर द्वारा किया गया। शिक्षिका प्रियंका शर्मा ने देश के संविधान के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक व व्यक्तिगत महत्व के बारे में विशिष्ट जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राएंे, शिक्षकगण तथा समस्त कर्मचारियों को मनदीप कौर, सागर विश्वकर्मा, भिष्मिता साहू ने ‘भारतीय संविधान प्रस्तावना, उद्देषिका व शपथ’ की प्रतिज्ञा दिलाई तथा उन्होने संवैधानिक, विधिक एवं मौलिक मूल्यों व अधिकारों का व्यक्तिगत महत्व और सामाजिक उत्तरदायित्वों का राष्ट्र निर्माण में योगदान का लघु उद्बोधन दिया। कक्षा दसवीं की छात्रा पावनी उपाध्याय ने अंग्रेजी में भाषण व सौम्या तिवारी ने देश भक्ति गीत, तथा सौम्या बंजारे ने मुम्बई आंतकी हमले के निंदा करते हुए शहीदो को कविता की प्रस्तुति कर श्रद्धांजली अर्पित की। जिला न्यायालय जाँजगीर चॉपा के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 20222 से 02 दिसम्बर 2022 तक बच्चों के निबंध, कला प्रश्नोत्तरी, कविता श्लोगन आदि अनेक प्रतियोगिताएँ रखी गयी है। जिसमें बच्चों को जिला न्यायालय जाँजगीर के द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कृत किया जायेगा एवं ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जाँजगीर मेनेजमेंट के द्वारा भी पुरस्कृत किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में समस्त छात्रगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज की। इस कार्यक्रम का सुसंचालन श्रीमती मनदीप कौर ने किया।

Back to top button