News

कलेक्टर और एसपी ने किया भूतपूर्व सैनिकों की मशाल रैली को रवाना।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक  प्रशांत सिंह ठाकुर ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण जांजगीर से स्वर्णिम विजय मशाल रैली को मशाल प्रज्वलित कर रवाना किया। आज ही के दिन 1971 को भारत की पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष में स्वर्णिम दिवस महोत्सव मनाया जाता है। स्वर्णिम विजय दिवस महोत्सव पर आज भूतपूर्व सैनिकों द्वारा राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने, देश के वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और समाज के युवकों को देशभक्ति के प्रति जागरूक करने इस मशाल रैली का आयोजन किया गया।

भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त कर बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी और पाक सैनिकों को परास्त कर उन्हें समर्पण के लिए मजबूर किया था। इसी दिन पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) को आजादी मिली और बांग्लादेश का स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अभ्युदय हुआ। इस युद्ध में 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हराने के उपलक्ष में प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने स्वर्णिम विजय दिवस की सभी पूर्व सैनिकों पुलिस बल सहित जिले की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी।

रैली में भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष  जवाहर लाल यादव, सचिव  असीमधर दीवान, संयोजक  रोहित सारथी, उपाध्यक्ष  लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, सहित संघ के सदस्य भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी,  सतीष सिंह सहित, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button