समाज में समता व समरसता का पवित्र त्योहार है होली – विधायक चंदेल।

जांजगीर चांपा क्षेत्र के विधायक, छ. ग. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवम भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने क्षेत्र व प्रदेश के सभी नागरिकों को रंगो के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई दी है। विधायक चंदेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रंगो व गुलालो का महापर्व होली संपूर्ण समाज में समता, ममता व समरसता का संदेश देने वाला पर्व है। इस दिन पूरा देश समाज का हर वर्ग एक रंग में रंगा हुवा रहता है। हम सभी लोग आपस में मिलकर उल्लास व उमंग को रंगो व गुलालो के माध्यम से मनाते हैै तथा सम्पूर्ण समाज एकता के सूत्र में बंधा हुवा दिखता है।
विधायक चंदेल ने सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन किया है की होली शांति व सौहार्द्र से मनाए, गुलालो से होली खेले, हरे भरे वृक्षों को न काटे तथा पानी को व्यर्थ न बहाए, एक एक बूंद जल का उपयोग करे। विधायक चंदेल ने होली की क्षेत्र, अंचल व प्रदेश के सभी नागरिक को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।











