News
वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट हर वर्ग के लिए हितकारी-जितेन्द्र तिवारी।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::
बिर्रा- छत्तीसगढ़ की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपने इस बजट में हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा है।इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बम्हनीडीह ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के लिए हितकारी बताया और खुशी जाहिर की कि इससे गरीब मजदूर, किसान वर्ग, छात्रों, शासकीय कर्मचारियों सहित सभी लोगों के लिए हितकर होगा।










