महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई जांजगीर द्वारा महिला सुरक्षा ऐप के बारे में दिया गया जानकारी।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के आदेश पर तथा जिला नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के कुशल मार्गदर्शन तथा पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा श्रीमती पद्मश्री तंवर के निर्देशन पर दिनांक 22-02-2022 को महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई जांजगीर द्वारा जांजगीर महिला परामर्श केंद्र जांजगीर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर एवं अधिवक्ता रविजा सिंह, नीतू चक्रवर्ती की उपस्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में बताया गया, तथा एप्लीकेशन भी डाउनलोड कराया गया जिसमें महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एवं उनकी शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति नामक महिला सुरक्षा एप की जानकारी दी गई, अभिव्यक्ति एप्लीकेशन के संबंध में जागरूक किया जा रहा है, तथा जानकारी दिया गया तथा साथ ही गुड टच बैड टच साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया इस संबंध में इकाई के कर्मचारियों द्वारा बताया गया बताया गया कि अभिव्यक्ति एप्लीकेशन महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है जिसमें महिलाओं को आपात स्थिति में SOS बटन दबाने पर सहायता के लिए डायल 112 की सहायता तुरंत ही प्राप्त होती है साथ ही इस एप्लीकेशन में महिलाएं लड़कियां अपनी समस्या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं तथा आनलाईन अपनी शिकायतों के निराकरण के स्टेटस को देख भी सकती है। ऐप में महिलाएं बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, बाल विवाह, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध, शिकायत विरुद्ध पुलिस व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर्ड कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है उक्त शिकायत का 7 दिवस के अंदर पुलिस द्वारा निराकरण करने की जानकारी दी गई।











