ब्रिलिंयट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में यातायात सुरक्षा सेमीनार आयोजन।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::ब्रिलिंयट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में यातायात सुरक्षा सेमीनार प्राचार्या सोनाली सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक आलोक अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुआ। सूबेदार सिद्धार्थ शुक्ला (यातायात विभाग जांजगीर) व हिमेन्द्र पाटले (कांसटेबल, यातायात विभाग जांजगीर) नेे कक्षा छठवीं से दसवी के विद्यार्थियों, शिक्षकों को सुरक्षा हेतु नियमों के तहत सड़क के किनारे लगे हुए अनेक सुरक्षा संकेत तथा सुरक्षा निर्देशो का पालन करने तथा आकस्मिक सड़क दुर्घटना पर पीड़ित को सहयोग देने तथा प्राथमिक उपचार करने हेतु प्रबंधन पर जोर दिया। उपरोक्त निर्देशो के साथ सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात सुरक्षा नियमों को ध्यान रखने से उसे पालन करने तक की नियमावली का प्रतिपादन किया साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र वाले विद्यार्थियों को वाहन न चलाने का सक्त निर्देश दिया। यदि वाहन चलाते हुए पकडे़ गये तो उचित कार्यवाही अथवा दंड का प्रावधान बताया।
1. अनिवार्य सड़क संकेत, 2. चेतावनी सड़क संकेत, 3. सूचनात्मक सड़क संकेत, को निश्चित रूप से ध्यान में रखनें के निर्देश दिये गए इसके अलावा वाहन चलाते समय वाहन की गति, ओवरटेक तथा अन्य व्यक्तिगत व सामाजिक सड़क उत्तरदायित्वों को ध्यान में रखने हेतु निर्देश दिए। क्योंकि सड़क में यातायात सुरक्षा नियम केवल आपकी यात्रा को सुविधा पूर्ण तथा आरामदायक ही नही, आपके अमूल्य जीवन को भी सुरक्षित करते हैं।
तत्पश्चात् छात्रो कोे सूबेदार सिद्धार्थ शुक्ला जी (यातायात विभाग जांजगीर) द्वारा यातायात के विभिन्न सिग्नल, पुल, स्कूल, अस्पताल, न्यायालय के आसपास लगे हुए यातायात के चिन्हों का विस्तारपूर्वक जानकारी दिया तथा हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया गया साथ ही बच्चों ने यातायात नियमों से संबंधित प्रश्न पूछे जिसके उत्तर दिए। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्या सोनाली सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक आलोक अग्रवाल, परीक्षा प्रभारी सागर विश्वकर्मा तथा समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। तदार्थ सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु दृढ़-संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनदीप कौर द्वारा किया गया।











