धर्मेंद्र यादव बने राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::राजस्व पटवारी संघ जिला जांजगीर चाम्पा (छ ग) के जिलाध्यक्ष, सचिव,और कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचन रविवार को सक्ति तहसील के ग्राम पोरथा में राठौर सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमे प्रान्त द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक दामोदर तिवारी (पूर्व जिलाध्यक्ष कोरबा) के द्वारा जिले के सभी 14 तहसीलो से आये पटवारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। उसके पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। अध्यक्ष पद हेतु धर्मेंद्र यादव, गोविंद कंवर और शिव शर्मा का नामांकन प्राप्त हुआ , जिसमे से शिव शर्मा ने अपना नामांकन संघ हित को देखते हुए वापस ले लिया। सचिव पद हेतु हेमचंद तिवारी, संदीप राठौर ,अशोक बंजारे, युनुष परवेज,और देवेश अम्बष्ट का नामांकन प्राप्त हुआ। जिसमे से अशोक बंजारे और देवेश अम्बष्ट ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रमोद कश्यप औऱ मिथलेश सोनी का नामांकन प्राप्त हुआ। इस प्रकार जिलाध्यक्ष के लिए 2 उम्मीदवार, सचिव के लिए 3 उम्मीदवार, और कोषाध्यक्ष के लिए 2 उम्मीदवार मैदान में थे। निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नाम वापसी पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया जिसमे पूरे जिले के पटवारीयो ने भाग लेकर कुल 196 मत डाले। अध्यक्ष पद हेतु गोविंद कंवर को कुल 76 मत , धर्मेंद्र यादव को कुल 119 मत , और 1 मत निरस्त किया गया, इस प्रकार धर्मेंद्र यादव कुल 43 मतो से जिलाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। सचिव पद हेतु युनुष परवेज को कुल 80 मत, संदीप राठौर को कुल 88 मत, एवं हेमचंद तिवारी को कुल 28 मत मिले ,8 मतो से संदीप राठौर सचिव पद पर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद हेतु मिथलेश सोनी को 80 मत और प्रमोद कश्यप को 116 मत मिले, इस प्रकार प्रमोद कश्यप 36 मतो से कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हए। निर्वाचन अधिकारी के द्वारा तीनो विजयी प्रत्याशीयो को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योतिष सर्वे और पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक बंजारे ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम राठौर ने अपने संबोधन में पटवारी की हितों के लिए विस्तार से समझाया। पंचराम वस्त्रकार ने भी सभी को पटवारी की एकता और संगठन की ताकत के बारे में बताते हुए सभी को संगठित रहने को कहा गया युवा कवि हरिशंकर कश्यप ने अपने गीतों के माध्यम से संगठन की एकता को बताया। अंत मे आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने किया और सभी को स्वच्छ मतदान करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक बंजारे, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योतिष सर्वे, श्याम राठौर, भूषण मरकाम, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सचिव संदीप राठौर, कोषाध्यक्ष प्रमोद कश्यप भुवनेश्वर राठौर प्रतीक राठौर प्रमोद चंद्रा गोविंद कंवर हरिशंकर पटेल संजय गवेल उमेश पटेल तहसील अध्यक्ष हेमचंद तिवारी अकलतरा, संजय सांडिल्य बलौदा, गजानन्द साहू शिवरीनारायण , चंद्र कुमार कोशले नवागढ़, रंजीत जांगड़े पामगढ़, रोशन बिंझवार चाम्पा, शिव शर्मा बम्हनीनडीह , नरेंद्र पटेल सारागांव, प्रमोद चंद्रा सक्ति, मनहरण राठौर बाराद्वार,लखनपुरी गोश्वामी मालखरौदा, देव कश्यप डभरा, प्रमोद यादव जैजैपुर पंचराम वस्त्रकार प्रशेंन सिंह युवराज पटेल अशोक शर्मा देवेश अम्बष्ट निखलेश वर्मा अम्बुज शर्मा दयाराम साहू कृष्णा कुमार राठौर सुखनंदन राठौर अजय देवांगन लोचन साव रामपाल कश्यप मुकेश पाटिल दिग्विजय गोश्वामी नरेंद्र टंडन अनिल शर्मा सावित्री दरवे कल्पना सिदार तोशिबा देवांगन सुमन कंवर पुष्पांजलि तम्बोली गोपाल राठौर सतीश राठौर गुलज़ार सिंह गोंड राहुल सिंह अंकित साहू सुरेश पंडा बालमुकुंद राठौर संतोष मानिकपुरी चंद्रशेखर कश्यप थालेश देवांगन मोहनीश देवांगन मेहुल विश्वकर्मा अमित त्रिपाठी राजकुमार साहू विनोद यादव दिलीप चंद्रा सहित जिले के सभी 14 तहसील पटवारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें












