1

सारंगढ़ विधायक के विवादित बयान पर बवाल, वीडियो वायरल बलौदा बाजार घटना को दोहराने कही बात।

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़: सारंगढ़ विधायक उत्तरी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। सारंगढ़ में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन एवं कलेक्टोरेट घेराव के दौरान विधायक ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को उकसाने वाला बयान दिया। उन्होंने कलेक्टोरेट कार्यालय में तोड़फोड़ करने की बात कही, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भाजपा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किया है और विधायक के बयान की कड़ी निंदा की है। भाजपा नेताओं ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था को भंग करने और अराजकता फैलाने वाला बयान बताया है।

वायरल वीडियो के बाद विधायक उत्तरी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने इस मामले पर राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने भी इस बयान को गंभीरता से लेते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी है।सारंगढ़ में हुए इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। विधायक उत्तरी का यह बयान जनता और राजनीतिक दलों के बीच विवाद का कारण बन गया है। अब देखना होगा कि इस मामले पर सरकार और प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

Back to top button