स्वर्णबिंदुप्राशन संस्कार का आयोजन 5 जनवरी को जांजगीर में।

स्वर्णबिंदुप्राशन संस्कार का आयोजन 5 जनवरी को जांजगीर में
जांजगीर। आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु स्वर्णबिंदुप्राशन संस्कार का आयोजन शुभ पुष्य नक्षत्र में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे से दीर्घायु क्लीनिक, लिंक रोड, जांजगीर में आयोजित होगा।
यह संस्कार डॉ. मंजू राठौर के मार्गदर्शन में कराया जाएगा। आयुर्वेद के अनुसार स्वर्णबिंदुप्राशन से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ती है, शारीरिक एवं मानसिक मजबूती आती है, बुद्धि, स्मरण शक्ति व एकाग्रता का विकास होता है। साथ ही यह बच्चों को सर्दी-जुकाम, वायरल रोग एवं एलर्जी से बचाने में सहायक माना जाता है।विशेषज्ञों के अनुसार यह संस्कार 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए लाभकारी है तथा Delayed Milestones, ADHD, Cerebral Palsy, शय्या मूत्र जैसी समस्याओं में भी उपयोगी सिद्ध होता है।आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने बच्चों के साथ उपस्थित होकर इस आयुर्वेदिक संस्कार का लाभ उठाएं।












