Newsजांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ भाजपा में नया सितारा – इंजीनियर रवि पाण्डेय को मिलेगा सदस्यता भूषण पुरस्कार, सीएम साय करेंगे सम्मानित

भाजपा के सदस्यता महाअभियान में छत्तीसगढ़ से एक नाम तेजी से उभरा है—इंजीनियर रवि पाण्डेय। समाज सेवा और संगठन निर्माण में लंबे समय से सक्रिय रवि पाण्डेय को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों “सदस्यता भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 2 अगस्त को रायपुर में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।रवि पाण्डेय ने अकेले दम पर 16,000 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा, जिससे वह पूरे प्रदेश में पांचवें स्थान और गैर-सांसद, गैर-विधायक नेताओं में पहले स्थान पर रहे हैं।यह आंकड़ा न केवल संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि आमजन में उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को भी प्रमाणित करता है।

भाजपा के सदस्यता अभियान में रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सदस्यता सम्मान के लिए पांच श्रेणियां तय की हैं:

सदस्यता दीप पुरस्कार – 1000 सदस्य बनाने वालों के लिए

सदस्यता श्री पुरस्कार – 3000 सदस्य

सदस्यता गौरव पुरस्कार – 5000 सदस्य

सदस्यता रत्न पुरस्कार – 10,000 सदस्य

सदस्यता भूषण पुरस्कार – 20,000 सदस्य से अधिक

रवि पाण्डेय ने इस अभियान में 20 हजार की श्रेणी के बेहद करीब पहुंचकर ‘सदस्यता भूषण’ सम्मान हासिल किया है। भाजपा संगठन की समीक्षा में यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने न सिर्फ संख्या, बल्कि गुणवत्ता और असरदार सदस्यता विस्तार का भी उदाहरण पेश किया है।

बढ़ती लोकप्रियता और कद का प्रमाण

रवि पाण्डेय का यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भाजपा में उनके बढ़ते कद और नेतृत्व क्षमता की औपचारिक मान्यता है।छत्तीसगढ़ की राजनीति में उभरते नेतृत्व की जब बात होती है, तो रवि पाण्डेय अब उन चुनिंदा नामों में गिने जाते हैं, जो संगठन और जनसंपर्क – दोनों को मजबूती से साधते हैं।सदस्यता अभियान जैसे संगठनात्मक कार्यों में उनकी सफलता ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में वह भाजपा के बड़े जिम्मेदारियों के दावेदार हो सकते हैं।समाजसेवी से सशक्त संगठनकर्ता तक इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले रवि पाण्डेय ने समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाया। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए कार्य करते हुए, उन्होंने भाजपा की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाया उनकी कार्यशैली में विनम्रता, रणनीति और मेहनत का संतुलन साफ दिखता है। यही वजह है कि जनमानस में भी उनकी गिनती एक सहज और सुलभ नेता के रूप में होती है,2 अगस्त को मुख्यमंत्री के हाथों मिलने वाला यह सम्मान न केवल रवि पाण्डेय की मेहनत का प्रतिफल है, बल्कि भाजपा के भीतर एक नए, सशक्त और तेज़ उभरते चेहरे की स्वीकार्यता का प्रमाण भी।

 

Back to top button